Buy Fast Growing Plants

Friday 8 April 2016

सिर्फ एक पीली कौड़ी पर्स में और एक तिजोरी में इस तरह रख दें - धन में होगी चमत्कारिक रूप से वृद्धि



कुछ ऐसी चमत्कारी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें पर्स में या तिजोरी में या धन के स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। इन चीजों के चमत्कारी असर से महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन में बरकत होती है। धन संबंधी कार्यों में विशेष सफलता पाने के लिए कुछ नियमों के साथ ही प्राचीन उपाय किए जाए तो किसी गरीब व्यक्ति की किस्मत बदलने में अधिक समय नहीं लगता है।

शास्त्रों के अनुसार कई चीजों के चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। इन्हीं चीजों में से एक खास चीज है, लक्ष्मी की प्रिय कौड़ी। महालक्ष्मी समुद्र मंथन के समय प्रकट हुई थीं और कौड़ी भी महासागर के तटों से ही प्राप्त होती है। लक्ष्मी और कौड़ी, दोनों ही समुद्र से प्रकट होती हैं, इसी वजह से महालक्ष्मी को कौड़ी अत्यंत प्रिय है।

यदि कौड़ी को पर्स में रखा जाए तो लक्ष्मी कृपा जल्दी ही प्राप्त होती है। कौड़ी को पर्स में रखने से पूर्व विधि-विधान से यहां दिए जा रहे उपायों को करना चाहिए।
किसी भी शुभ मुहूर्त में बाजार से दो पीली कौड़ी लेकर आएं। यह किसी भी पूजन सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाती है। घर आकर किसी विशेष दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर महालक्ष्मी के पूजन की तैयारी करें।

पूजन करते समय देवी लक्ष्मी का चित्र या मूर्ति रखें। मूर्ति के साथ ही दोनों पीली कौडिय़ों को भी रखें। अब विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करें। पूजन के बाद दोनों पीली कौडिय़ों को अलग-अलग लाल कपड़े में बांधे। एक कौड़ी घर में वहां रखें, जहां पैसा रखते हैं। दूसरी कौड़ी अपने पर्स में रखें।
शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कौड़ी धारण करता है या अपने पास रखता है तो उस पर बुरी नजर का प्रभाव नहीं होता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों पर महालक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यदि किसी व्यक्ति सड़क पर कौड़ी मिलती है तो यह बहुत ही शुभ होता है और ऐसी कौड़ी को संभालकर रखना चाहिए।


No comments:

Post a Comment