Buy Fast Growing Plants

Thursday 30 November 2017


घर में पैसों की तंगी की वजह से कई बार कलह भी होती रहती है। इसके अलावा व्यक्ति मन-मुताबिक चीजें भी नहीं खरीद पाता है। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। फिर चाहे नौकरी को और अधिक समय देने की बात हो या फिर बिजनेस में सफलता पाने के लिए की गई मेहनत।

हालांकि, इससे कई बार सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे वक्त के लिए वास्तु में कुछ उपाय दिए गए हैँ। लोगों को वास्तु के इन उपायों को बुरे समय में जरूर ट्राय करना चाहिए। इससे काफी फायदा मिलता है।

करना हो पेमेंट तो चुनें ये दिन

आमतौर पर लोग दूसरे को पेमेंट करते या पैसा लेते समय दिन नहीं देखते हैं। जरूरत के हिसाब से लेन देन होता है। लेकिन वास्तु की मानें तो हफ्ते में दो दिन ऐसे हैं, जिस दिन लोगों को पैसों का लेन-देन करना चाहिए। ये दो दिन सोमवार और बुधवार है। इस दिन किया गया लेन देन हमेशा फायदेमंद साबित होता है।

मान्यता है कि घर में जब भी रोटी बनाएं तो सबसे पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। रोटी नहीं तो थोड़ा चावल भी गाय को खिलाया जा सकता है। कहते हैं कि इससे लोगों के बंद भाग्य खुल जाते हैं और घर में दरिद्रता नहीं आती है।



अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के घर में आटा गेहूं को पिसवा कर ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में उन लोगों को शनिवार को आटा पिसवाना चाहिए। वास्तु में शनिवार को आटा पिसवाना अच्छा माना गया है। इसके अलावा शनिवार को खाने में काले चले का भी उपयोग जरूर करना चाहिए।


आजकल लोग सुबह सुबह ही उठकर ऑफिस या कॉलेज के लिए तैयार होने लगते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें घर में बिना झाड़ू लगाए ही नाश्ता देना पड़ता है। साफ-सफाई का अपना एक अहम स्थान है। इसी वजह से जब भी किसी को नाश्ता देना हो तो यह जरूर सुनिश्चत कर लें कि घर के किसी हिस्से में तब तक झाड़ू लग चुका है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है।

आटे में चीनी मिलाकर काली चींटियों को खिलाने से खुलेंगे भाग्य

आटे में शक्कर मिलाकर काली चींटियों को जरूर खिलाना चाहिए। इससे घर में लगातार रह रही धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान

माना जाता रहा है कि घर की साफ सफाई सूरज ढलने के पहले कर ली जानी चाहिए। यदि घर के सभी कमरों की सफाई सुबह उठते ही हो जाए तो और भी बेहतर है। घर में शाम के वक्त झाडू़ व पोछा नहीं करना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

No comments:

Post a Comment