Buy Fast Growing Plants

Friday 4 March 2016

कमल के पुष्प का समृद्धिकारी उपाय - जो माता लक्ष्मी ने स्वयं भगवान विष्णु को बताया



भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों को कमल का पुष्प अत्यन्त प्रिय है। उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए , पूजा करते समय उनको कमल का पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस प्रकार से प्रतिदिन कमल का पुष्प अर्पित करते रहने से धन - सम्पदा में वृद्धि होने लगती है।

'कमल' का पुष्प समृद्धिकारी होता है।  यह जहां भी रहेगा  लक्ष्मी वहाँ अवश्य वास करेंगी , जैसा की उन्होंने स्वयं ही भगवान विष्णु को अपने निवास स्थान के बारे में बताया है -

' वसामि पद्मोत्पल शंख मध्ये ...'    अर्थात ' मैं पद्म, उत्पल और शंख में वास करती हूँ। '

विशेष पूजा में जैसे दीपावली में माता लक्ष्मी  को कमल का पुष्प अवश्य अर्पित करना चाहिए इसके अतिरिक्त भगवान शिव को भी कमल का पुष्प अतिप्रिय है अतः शिवरात्रि या अन्य अवसरों पर कमल का पुष्प स्वयं अर्पित करना चाहिए।



No comments:

Post a Comment